महतारी वंदन योजना बनी अनीता की आर्थिक मजबूती का सहारा, घरेलू खर्चों के साथ भविष्य के लिए भी कर रहीं बचत
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान : सेवा की...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान : सेवा की...
Spread the loveराजनांदगांव. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान सेवा की कहानी:...
कोंडागांव, 7 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग की संयुक्त संचालक डॉ. भावना दीक्षित द्वारा सोमवार को कोंडागांव में संपूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित सभी इंडिकेटर्स की विषयवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी निर्धारित इंडिकेटर्स में 14 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, एबी फेलो श्री संतोष कुमार सितारे सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक उपरांत डॉ. दीक्षित द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोंडागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी एवं आवासीय बालिका छात्रावास कोंडागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
