Aaj ka Panchang 29 October 2026: करवा चौथ का व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 29 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 29 October 2026:...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
एमसीबी/06 अप्रैल 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 01 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy-nic-inपर जाकर निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त सिपाही (फार्मा) पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
निर्धारित पात्रता के अनुसार, अग्निवीर पदों के लिए अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। वहीं सिपाही (फार्मा) पद के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/पर पंजीयन कर ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का लाभ भी ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से संपर्क कर सकते हैं।
