मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
नई दिल्ली,। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद राघव चड्ढा ने इशारों-इशारों में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। राघव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी को मैसेज देते हुए लिखा, खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं। आप ने राज्यसभा सचिवालय से यह भी कहा है कि अब राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के नेता के तौर पर बोलने का मौका न दिया जाए। इससे उनके बोलने के समय में भी कटौती की जा सकती है। बता दें राघव चड्ढा हाल के दिनों में संसद में कई जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे थे। इनमें एयरपोर्ट पर 10 रुपए की चाय का मुद्दा और डिलीवरी बॉयज से जुड़े सवाल शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने पैटरनिटी लीव (पितृत्व अवकाश) का मुद्दा सदन में उठाया था। उन्होंने कहा कि बच्चे की परवरिश केवल मां की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि माता-पिता की साझा जिम्मेदारी होनी चाहिए। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि राघव चड्ढा राज्यसभा में किन विषयों पर बोलने वाले हैं, इसकी जानकारी पहले से पार्टी को नहीं देते थे।
