किशनगंज सदर थाना परिसर में कांस्टेबल ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the loveलोकनायक जेपी की जयंती पर अभाविप...
Spread the love सारण, 11 अक्टूबर । बाढ़...
Spread the love मुश्किल हालात से कामयाबी तक...
ग्राम खजूरी में हनुमान जन्मोत्सव अंतर्गत हनुमान मंदिर पर हुई महाआरती एवं भंडारा
थांदला से विवेक व्यास की रिपोर्ट माधव एक्सप्रेस
थांदला विधानसभा के ग्राम पंचायत खजूरी मैं हनुमान जन्मोत्सव अंतर्गत मंदिर पर महा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया हनुमान जयंती, जो आमतौर पर चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है, भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह दिन शक्ति, साहस, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक बजरंगबली को समर्पित है। भक्त इस दिन पूजा, व्रत और सुंदरकांड का पाठ करके सभी कष्टों व नकारात्मकता से मुक्ति पाने की कामना करते
है कि इस दिन हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है साथ ही हनुमान जी भी अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं
वहीं इस अवसर पर थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत खजूरी में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर हवन और भव्य महाआरती कि गई थांदला नगर एवं आसपास गांव के ग्रामीणों व नागरिकों लगभग 7 से 8 हजार भक्तों द्वारा खजूरी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना कर दर्शन का का लाभ लेते हैं तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाता है भोजन कार्यक्रम सुबह 11 से रात 9 बजे तक रहता है इस दौरान थांदला नगर एवं गांव गांव में मंदिरों पर ग्रामीण भक्तों व श्रद्धालु का मेला रहता है खजूरी के प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा युवा नेता ग्राम पंचायत खजूरी के पूर्व सरपंच कैलाश जी डामोर, जीवन पाटीदार, संतोष डामोर, कमलेश डामोर, मांगू डामोर, जिगर डामोर अन्य नागरिक सम्मिलित हुए
