BREAKING : इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। शिक्षा विभाग में एक बार...
Spread the loveरायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत...
Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इन दिनों तबादलों...
जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026
जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम पंचायत छिन्दगुर और छिन्दावाड़ा में कार्यकर्ता के एक-एक पद तथा ग्राम पंचायत अलवा में सहायिका के एक पद की पूर्ति की जानी है। जो भी इच्छुक महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे 06 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/पर जाकर अपने दस्तावेज अपलोड कर सकती हैं। आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए और संबंधित ग्राम का निवासी होना अनिवार्य है जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर कार्यकर्ता पद के लिए 12वीं और सहायिका पद के लिए 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यदि किसी केंद्र में निर्धारित योग्यता वाली आवेदिका नहीं मिलती है, तो नियमों के अनुसार कम पढ़ी-लिखी महिलाओं के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। यह नियुक्तियां पूर्णतः मानसेवी और अशासकीय होंगी, जिसमें शासन द्वारा तय मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त अंक दिए जाने का प्रावधान है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 20 अप्रैल से पहले अपना आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, क्योंकि इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
