Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 17 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 17 October 2026:...
Spread the love नई दिल्ली: (ऊषा माहना/ माधव...
उज्जैन, 31 मार्च 2026।शहर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उज्जैन के पदाधिकारियों का निर्वाचन सोमवार को होटल झरोखा, फ्रीगंज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचन के परिणामस्वरूप सरिता गर्ग को अध्यक्ष,आरती गुप्ता को सचिवएवं दीपाली गोरे को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई टीम के चयन के साथ ही संस्था के आगामी कार्यों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संस्था के अध्यक्ष संदीप पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया का संचालन शाजापुर से आए मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक विशाल झाला की देखरेख में सम्पन्न हुआ। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण खंडेलवाल, एस.के. दानगढ़ एवं राजा मजावदिया ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य कल्पेश कुचेरिया, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र विजयवर्गीय, शरद शर्मा एवं दिनेश सिसोदिया सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में रवींद्र शाह ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।
👉 नई टीम से अपेक्षा की जा रही है कि वे सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
