इंदौर : शहर के प्रीतम लाल दुआ सभागार में आयोजित भव्य संगीत संध्या कार्यक्रम में वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। स्टार फैन क्लब की प्रस्तुति में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रवाल ने संगीत और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संगीत हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती विद्या, कला और संगीत की अधिष्ठात्री देवी हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों मनीष शुक्ला, रोहित ओझा, कनिका कौर, डॉली पाटक एवं अंकित कंसल ने भक्ति गीतों और सुगम संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर संजय अग्रवाल ने स्टार फैन क्लब के सभी कलाकारों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन की ओर से संस्कृति संरक्षण के प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम की सफलता पर के पदाधिकारियों ने अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही।