अभ्युदय सेवा समिति द्वारा कदवाया के एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ईसागढ़ (माधव एक्सप्रेस) अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में आज ग्राम कदवाया स्थित एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस स्कूल में जल संरक्षण, भूमि संरक्षण एवं वन संरक्षण विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में समिति के प्रतिनिधि अमित शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं जानवरों को प्यास से बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को जागरूक करते हुए परिसर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु सकोरे भी रखवाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश व्यवहारिक रूप में भी दिया जा सके।
विद्यालय के संचालक मुकुल दुबे ने अपने विशेष उद्बोधन में कहा कि “जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का सच्चा मित्र है। यदि हम आज जल का सम्मान और संरक्षण नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। बच्चों को अभी से जल बचाने की आदत डालनी होगी।” उनके इस संदेश ने बच्चों को गहराई से प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी अमित गोस्वामी ने वन संरक्षण और पेड़ों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक — शिक्षिका मानवी राठौर, शिवम बैरागी, सपना लोधी, सौम्या चौरसिया, छाया यादव, दीपाली राय, भारती कुशवाहा सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।