सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
महासमुंद 24 मार्च 2026
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में कुल 74 संविदा पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई थी। इसके पश्चात अभ्यर्थियों से 13 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के बाद अब अंतिम रूप से मान्य एवं अमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति निराकरण संबंधी स्थिति तथा मान्य/अमान्य सूची का विस्तृत विवरण जिले की आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahasamund.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते हैं तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के कार्यालय के सूचना पटल पर भी उपलब्ध कराई गई है।
