एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
इंदौर, ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा “फ्रांस अवेट्स यू: ग्लोबल एजुकेशन एंड कल्चरल एक्सचेंज सेशन” पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को फ्रांस में उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भारत-फ्रांस के बीच शैक्षणिक सहयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ. फिलिप मॉरिन, साइंटिफिक एंड हायर एजुकेशन अताशे, कॉन्सुलेट जनरल ऑफ फ्रांस, मुंबई, श्री विन्सेंट रॉबिन गजसिटी, डायरेक्टर, अलायंस फ्रांसेज़, भोपाल तथा सुश्री उर्जिता जैसिंघानी, मैनेजर, कैंपस फ्रांस, मुंबई थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को फ्रांस में अध्ययन के अवसर, छात्रवृत्तियाँ, प्रवेश प्रक्रिया, वीज़ा प्रक्रिया तथा वैश्विक करियर के लिए फ्रेंच भाषा सीखने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, प्रो-चांसलर श्री गौरव ठकराल एवं प्रो.(डॉ.) ध्रुव घई, मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, कुलपति प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अजयेंद्र नाथ, ने इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सुप्रिया पाठक थीं। सेमिनार का समापन एक संवादात्मक प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने फ्रांस में अध्ययन और वहां के जीवन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।
