साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveअतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी, समान...
Spread the loveनई दिल्ली। भारत के विपक्षी राजनीतिक...
Spread the loveधमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई...
मुंबई 21 मार्च, 2026: सोनी पल का लोकप्रिय डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 5 अपने बेहतरीन टैलेंट, प्रेरणादायक कहानियों और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह शो देशभर के उभरते हुए डांसिंग टैलेंट को एक बड़ा मंच देता है, जहां वे अपनी कला के साथ-साथ अपनी जिंदगी की कहानियां भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं।
इस सप्ताह दर्शकों के लिए एक बेहद खास और भावनात्मक एपिसोड लेकर आ रहा है। यह एपिसोड उन माता-पिता को समर्पित है, जो अपने बच्चों की खुशियों के लिए अपने हर दुख को छुपाकर जीवन भर त्याग और समर्पण का उदाहरण पेश करते हैं।
हर दर्शक के दिल को छू लेने वाली है। मंच पर इस बार सिर्फ डांस नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष और निस्वार्थ प्रेम की सजीव कहानियां देखने को मिलेंगी।
शो को और खास बनाते हैं इसके प्रतिष्ठित जजेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और मर्ज़ी पेस्तोंजी, जो कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करने के साथ-साथ उन्हें प्रोत्साहित करते हैं और हर परफॉर्मेंस को एक नया आयाम देते हैं।
एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने माता-पिता के प्रति प्रेम और कृतज्ञता को बेहद खूबसूरती से अपनी प्रस्तुतियों में व्यक्त किया। हर एक्ट एक ऐसी कहानी बनकर सामने आया, जिसने जजेस और दर्शकों को भावुक कर दिया।
मेरठ की प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट काव्या सिंह ने अपने सुपर गुरु वर्तिका के साथ मिलकर एक मार्मिक और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी। उनकी परफॉर्मेंस ने मंच पर एक गहरी भावनात्मक छाप छोड़ी और दर्शकों की आंखें नम कर दीं।
वहीं बरकत अरोरा और प्रतीक शुभांश ने भी अपनी दमदार और संवेदनशील प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। उनके एक्ट ने यह दर्शाया कि डांस केवल एक कला नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
सुपर डांसर चैप्टर 5 का यह विशेष एपिसोड दर्शकों को अपने माता-पिता के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही पारिवारिक मूल्यों की अहमियत को भी खूबसूरती से दर्शाएगा।
देखना न भूलें ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पल पर।
