विद्यार्थियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोचने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का मंच।
इंदौर। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से Indian International Model United Nations (I.I.M.U.N.) इंदौर 2026 का भव्य आयोजन 17 से 19 अप्रैल तक The Millennium School में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में विद्यार्थियों को मॉडल यूनाइटेड नेशंस सिमुलेशन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।
सम्मेलन का शुभारंभ 17 अप्रैल को शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। 18 अप्रैल को योग सत्र के साथ दिन की शुरुआत होगी, जिसके बाद विभिन्न समितियों की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। 19 अप्रैल को भी समिति सत्र जारी रहेंगे और शाम 4 बजे समापन समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
सम्मेलन के दौरान MPLA समिति में कृषि से जुड़े मुद्दों, NITI AAYOG समिति में स्वदेशी तकनीक के विकास, महिला एवं बाल विकास समिति में टियर-2 और टियर-3 शहरों में महिलाओं की सुरक्षा, तथा PMSS समिति में भारत के विमानन क्षेत्र को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वहीं HCC समिति में Bhopal Gas Tragedy से जुड़े पहलुओं पर भी विमर्श किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WHO समिति में ग्लोबल साउथ की स्वास्थ्य सुरक्षा, ECOSOC में आर्थिक चुनौतियां, UNICEF में बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षा और UNGA में जिनेवा कन्वेंशन की समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही Influencer Summit में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट मॉडरेशन और कॉपीराइट, ICIJ में खोजी पत्रकारिता तथा IPL समिति में मेगा ऑक्शन 2026 पर भी विचार किया जाएगा।
वर्ष 2011 में स्थापित Indian International Model United Nations आज 275 शहरों और 40 देशों तक अपनी पहुंच बना चुका है और 7.5 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रभावित कर चुका है। संगठन का उद्देश्य संवाद और विचार-विमर्श के माध्यम से वैश्विक एकता को बढ़ावा देना है।
संगठन के सलाहकार मंडल में Shashi Tharoor, Ajay Piramal, Deepak Parekh, Karan Johar, Nadir Godrej, Harsh Mariwala, P. T. Usha और Jayant Sinha जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।
I.I.M.U.N. का मूल मंत्र “बिना शोर किए नेतृत्व का निर्माण” है। यह मंच युवाओं को न केवल वैश्विक मुद्दों की समझ देता है, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है।
(अधिक जानकारी के लिए I.I.M.U.N. इंदौर के इंस्टाग्राम पेज @iimun.indore को फॉलो किया जा सकता है।)
