ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 374.96 लाख की लागत से...
Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा...
Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी...
निप्र, जावरा मध्यप्रदेश के रतलाम जिलें में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत पिपलोदा के ग्राम पंचायत हतनारा में मालिनी नदी पर स्टॉप डेम कार्य का भूमि पूजन जनपद अध्यक्ष कुं. योगेंद्र सिंह सोलंकी एवं जनपद सीईओ ब्रह्म स्वरूप हंस एवं सरपंच ललिता पटवाना एवं पंच सचिव और ठाकुर जितेंद्र सिंह पवार ,गोवर्धन लाल ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामलाल डॉलर और नानालाल पाटीदार, नेपाल सिंह , अनोखी लाल राठौर , लक्ष्मण ग्रामीण जनों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया , इस स्टॉप डैम के बनने से बारिश का पानी रुकेगा, भूजल स्तर बढ़ेगा, आसपास के कुएं और ट्यूबवेल में पानी बना रहेगा और हमारे किसानों को सिंचाई के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे खेती मजबूत होगी और गांव की समृद्धि भी बढ़ेगी। साथ ही अध्यक्ष सोलंकी द्वारा इंजीनियर और निर्माण एजेंसी से विशेष रूप से इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए कहा गया। सरकारी काम जनता के पैसे से होते हैं, इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि काम मजबूत और टिकाऊ हो, ताकि आने वाले कई वर्षों तक गांव के लोगों को इसका लाभ मिलता रहे। वहीं काम समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि यह स्टॉप डैम हमारे गांव के विकास का एक मजबूत उदाहरण बन सके।
