बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
मुंबई । जब कोई लोकप्रिय कलाकार किसी नए अंदाज में दर्शकों के सामने आता है तो फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ जाती है। आजकल सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर एक ऐसा ही गाना सुर्खियों में है। अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल अपने नए गाने ‘बंजे दारू’ के साथ दर्शकों के बीच आई हैं, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह गाना यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल हंबल म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल ने इस गाने को प्रस्तुत किया है। इस ट्रैक को खुद शहनाज गिल ने अपनी आवाज दी है, जिससे यह गाना उनके फैंस के लिए और भी खास बन गया है। गाने का संगीत ब्लैक वायरस ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल कप्तान ने लिखे हैं। इसकी धुन काफी आसान और आकर्षक है, जिसे सुनते ही श्रोताओं का मन झूमने को करता है। यही कारण है कि यह गाना तेजी से लोगों के पसंदीदा ट्रैक्स की सूची में शामिल होता जा रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शहनाज गिल का अंदाज बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आता है। वीडियो में वह आकर्षक लुक और कॉन्फिडेंट अंदाज में दिखाई देती हैं, जो पूरे गाने को और भी दिलचस्प बनाता है। रंगीन सेट और पार्टी वाइब के साथ यह वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अपने इस नए गाने को लेकर शहनाज गिल ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वह चाहती थीं कि यह गाना ऐसा हो जिसे सुनने के लिए किसी खास मौके की जरूरत न पड़े। उनके मुताबिक कई बार लोगों को सिर्फ अच्छा संगीत, सकारात्मक ऊर्जा और थोड़ी-सी मस्ती ही काफी होती है। यह गाना उसी भावना को दर्शाता है, जिसमें लोग बिना किसी खास वजह के भी खुश हो सकते हैं, नाच सकते हैं और जिंदगी के छोटे-छोटे पलों का आनंद ले सकते हैं। यह ट्रैक आत्मविश्वास और आजादी के उस एहसास को भी दिखाता है, जब इंसान बिना ज्यादा सोचे बस उस पल को जीना चाहता है। शहनाज ने यह भी बताया कि इस गाने पर काम करना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।
