वैश्य समाज के 16 समान घटकों ने एक साथ मिलकर मनाया फाग उत्सव
उज्जैन – विश्व भर मे निवासरत लगभग 30 करोड़ वैश्य बंधुओ के विश्व के सबसे बड़े संगठन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की उज्जैन इकाई द्वारा स्थानीय क्षीरसागर स्थिति मानस भवन श्री राम मन्दिर परिसर मे भव्य फाग उत्सव संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप धारिया की अगुवाई मे आयोजित किया गया।
फाग उत्सव मे वैश्य समाज के प्रमुख घटक अग्रवाल, पोरवाल, माहेश्वरी, खंडेलवाल, जैन समाज, चित्तोड़ा विजयवर्गीय, मोड़ वैश्य , चौरसिया, नीमा, दिसावल्, गुजराती वैश्य, मेडतवाल, माथुर वैश्य, नागर वैश्य वल्लभ वेष्णव मंडल आदि समाज घटकों के महिला, पुरषो ने एक साथ मिलकर फाग उत्सव मनाया, जमकर फूलो की होली खेली एवम् फाग गीतों पर खूब झूमते हुए फाग उत्सव मनाया। संगठन के कार्यकारी संभाग अध्यक्ष संजय मेहता एवं जिला अध्यक्ष तरुण मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री पारस जैन,भा ज पा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व निगम सभापति प्रकाश चित्तोड़ा , पोलोटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य आर सी गुप्ता के साथ विभिन्न घटक समाज अध्यक्ष बंधु उपस्थिति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप धारिया ने की।
फाग गीतों की संगीतमय प्रस्तुति प्रसिद्ध भजन गायक पंडित राजेश बैरागी ने की। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी घटक समाज की महिला इकाइयों को सम्मानित कर उपहार प्रदान किये गए। अंत मे वैश्य कुलदेवी माता महालक्ष्मी की भव्य आरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अरविंद जैन, रामबाबू गोयल,दिनेश महाजन, राजेश सारदा, नितिन सेठिया, महेश गुप्ता,मनोज चौरसिया, कैलाश वेद, अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, आयुष अग्रवाल, रितेश खंडेलवाल,श्रीमती संतोष वेद, साधना गुप्ता, अनिता पोरवाल, डॉ सुषमा सेठिया, भारती गुप्ता, संगीता चौधरी , मोना मित्तल, मीना धारिया,पूजा धारिया, वंदना पोरवाल, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा
कार्यक्रम का संचालन तरुण मित्तल ने किया एवं आभार संभाग अध्यक्ष ओम जैन ने माना।
