Aaj ka Rashifal 6 October 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर का...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
शहर में चलने वाले चलित जल मन्दिर का शुभारंभ 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को अग्रसेन चौराहे से
माधव एक्सप्रेस/इन्दौर। अग्रवाल समाज की अग्रणी एवं सक्रिय संस्था अग्रमंच के तत्वाधान में चलित जल मन्दिर का लोकार्पण दिनांक 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे से अग्रसेन चौराहा, इन्दौर से शुभारंभ किया जाएगा।
जानकारी देते हुए संस्था संस्थापक आशीष गोयल ने बताया कि, यह चलित जल मन्दिर शीतल एवं शुद्ध जल लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर भीषण गर्मी में तांबे के लौटे से जल वितरित कर लोगों की प्यास बुझाने का कार्य करेगा । समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जावेगा ।
दीपिका गोयल ने बताया कि, इतने बड़े शहर में यह मात्र छोटा सा प्रयास है, जो की संस्था द्वारा विगत 11 वर्षों से किया जा रहा है । उन्होने बताया कि चलित मन्दिर पर संस्था के सदस्य भी अपनी सेवाऐं देंगे।
