मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
डीएम श्री अनुज सिंह, एसएसपी श्री सतपाल अंतिल के संग कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने लिया दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियों का जायजा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन की भी रही मौजूदगी
माधव एक्सप्रेस/मुरादाबाद।तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के 14 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। मेहमनों के अभिनंदन के लिए भव्य पंडाल सजकर तैयार है। मुरादाबाद के आला अफसरों- डीएम श्री अनुज सिंह, एसएसपी श्री सतपाल अंतिल के संग कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने दीक्षांत समारोह- 2026 की तैयारियों का आज शाम जायजा लिया। इस मौके पर एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन की भी मौजूदगी रही। इन अफसरों ने आला प्रबंधन से मेहमानों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के बंदोबस्त को समझा। उल्लेखनीय है, दीक्षांत समारोह में स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण और रसायन एवम् उर्वरक मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री श्री जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि आ रहे हैं। श्री नड्डा के अलावा यूपी के उप मुख्यमंत्री एवम् चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री श्री ब्रजेश पाठक, यूपी के वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह भी दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। ये मेहमान 36 रिसर्च स्कॉर्ल्स को पीएचडी के अलावा 108 गोल्ड, 105 रजत और 98 ब्रांज मेडल्स देकर स्टुडेंट्स को सम्मानित करेंगे। समारोह में कुल 6,041 स्टुडेंट्स डिग्री से अलंकृत किए जाएंगे।ये अतिथि पूर्वाह्न 10ः30 बजे कैंपस पहुंचेंगे और करीब तीन घंटे रूककर समारोह में स्टुडेंट्स को डिग्री और मेडल्स वितरण के संग अपना मंगल आशीर्वाद देंगे। अतिथियों के स्वागत के लिए कैंपस में चौतरफा होर्डिंग्स सज गए हैं। यूनिवर्सिटी में जगह-जगह पंडालों के माध्यम से स्टुडेंट्स नृत्य और लोकगीतों के जरिए विभिन्न राज्यों की संस्कृति प्रस्तुत करेंगे।
