देर रात पटाखे फोड़ने पर हुआ विवाद, जज के परिवार और बर्थडे पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर मारपीट
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
Spread the loveबेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...
कोरिया, 12 मार्च 2026
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया एवं सिविल न्यायालय मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर न्यायालयों में एवं जिला एम०सी०बी० के राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी। इस दिन न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य मामलों का निराकरण बड़े ही सौहाद्रपूर्ण माहौल में किया जायेगा। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक, दीवानी, मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के मामले, बैंक एवं बिजली से संबंधित मामले, निष्पादन मामले, पारिवारिक प्रकरण तथा बैंक से संबंधित ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में पेश नहीं हुये हैं उनका भी निराकरण किया जाना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के संबंध में एक माह पूर्व से तैयारी प्रारंभ हो गयी है, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेश पारीक ने सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ता संघ के साथ कलेक्टर कोरिया एवं जिला कलेक्टर एम०सी०बी०, पुलिस अधीक्षक बैकुण्ठपुर एवं मनेन्द्रगढ़ के साथ बैठक आयोजित कर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरण को रखे जाने एवं प्रकरण के निराकरण में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने हेतु कहा है, जिनके भी राजीनामा योग्य प्रकरण न्यायालय में लंबित है वे 14 मार्च को संबंधित सिविल एवं राजस्व न्यायालय में उपस्थित होकर सौहाद्रपूर्ण वातावरण में अपने प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं।
