आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं...
Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं...
Spread the love00 मुख्य सचिव की अध्यक्षता में...
Spread the loveरायपुर-महिला एवं बाल विकास तथा समाज...
जगदलपुर 12 मार्च 2026
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने अपने बकावंड विकासखंड के दौरे के दौरान क्षमापुर (छिनारी) में आयोजित राजस्व शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा इसके माध्यम से राजस्व प्रकरणों का तत्काल निराकरण की पहल की जा रही ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके।
कलेक्टर ने बताया कि शिविर में जमीन से जुड़े विभिन्न प्रकरण जैसे किसान किताब पट्टा वितरण, जमीन का सीमांकन, खसरा अद्यतन, बंटवारा सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों को रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में बी-1 का वाचन कर जानकारी दी जाएगी और यदि किसी रिकॉर्ड में सुधार की आवश्यकता होगी तो मौके पर ही उसे दुरुस्त किया जाएगा।
आवेदनों की जांच के दौरान कलेक्टर ने एक ग्रामीण के फौती-नामांतरण के प्रकरण पर एक वर्ष से कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित पटवारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लॉक में विभिन्न पंचायतों में आगामी राजस्व शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा कोटवारों के माध्यम से शिविर की जानकारी कम से कम एक सप्ताह पहले ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, तहसीलदार जोगेश्वरी, जनपद पंचायत सीईओ श्री टी. कुर्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा निरीक्षण दौरे के दौरान कलेक्टर ने बकावण्ड स्थित काजू प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन किया।
