उज्जैन। प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ प्रभु का जन्मकल्याणक दिवस जैन समाज ने उत्साहपूर्वक मनाया।
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के संयोजन में रथयात्रा निकली। धर्मसभा हुई और रंगमहल पर समाजजनों का साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन भी हुआ।।युवक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश खाबीया ने बताया कि रथयात्रा में पावन निश्रा परम पूज्य गुरु नवरत्न कृपा प्राप्त युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरिश्वरजी महाराजा साहेब के शिष्य परम पूज्य गणिवार्य श्री कीर्तिरत्नसागर जी म.सा. आदि ठाणा की रही। परम पूज्य साध्वी श्री प्रियदर्शनी जी की शिष्या हितदर्शन श्रीजी एवम चारूदर्शन श्री आदि ठाणा रथ यात्रा में शामिल हुए।
रथयात्रा श्री सिद्ध चक्र आराधना केसरियानाथ तीर्थ खाराकुआं पेढी प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होकर ,श्री विजय हीर सूरिश्वरजी बड़ा उपाश्रय खाराकुआ पहुंची। खाराकुआं पहुचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ।
धर्मसभा में प्रभु आदिनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा , राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र बाफना एवं राजेश पटनी ने युवक महासंघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। रथयात्रा लाभार्थी लक्ष्मीदेवी अनूपकुमार अनिल कुमारजी पावेचा श्री भैरव सिल्वर गोल्ड एंड डायमंड परिवार बहुमान भी किया गया।कार्यक्रम संचालन राकेश वनवट ने किया।
इस अवसर पर,जयंतीलाल जी जैन,नरेंद्र जैन, विनोद बरबोटा , अश्विन चोपड़ा,अजेश कोठारी ,नरेंद्र बाफना, , अभय जैन भैया अशोक कोठारी ,प्रसन्ना जैन ,मनीष गावड़ी,राजेंद्र पटवा,डॉ संजीव जैन,प्रकाश गांधी, राहुल कटारिया, पुनीत जैन,रितेश खाबिया ,अनिल कंकरेचा, गोलू सुराणा,धर्मेंद्र जैन,मदन रुनवाल,मनोज सुराणा,राज बहादुर मेहता,राजेश पटनी, हेमंत पावेचा ,अश्विन मेहता ,राहुल सर्राफ , नितेश नाहटा,ललित कोठारी, संजय जैन खलीवाला ,राजेश जैन ,विमल पगारिया,जयेश सेलवाडिया, संजय जैन, सुनील जैन ,विजय जैन , रजत मेहता पार्षद,संजय कोठारी ,श्रीपाल राजावत,अशोक चत्तर, विकास जैन ,दिलीप मेहता ,दीपक डगरिया ,गोलू सुराणा,सोहन आचलिया ,देवेंद्र कोठारी , प्रमोद जैन , राजेश जैन राजू , विमल भंडारी सैकड़ों समाज वरिष्ठ एवं महिला मंडल उपस्थित थे । आभार राहुल सर्राफ ने माना।