2 नवंबर का पंचांग: दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा ‘शुभ योग’, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj Ka Rashifal 2 November 2026:...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
मुंबई । ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा लेकिन बेहद आकर्षक वीडियो साझा किया, जिसने इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच लिया। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उफ गर्मी”, जो उनके समर मूड को बयां करता है। इस रील में शहनाज गिल मैरून रंग के सिंपल पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं। उनका यह सादगी भरा लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि उन्होंने पारंपरिक सैंडल की जगह सफेद रंग के जूते पहने हैं, जिससे उनका स्टाइल थोड़ा अलग और मॉडर्न दिखाई देता है। धूप से बचने के लिए उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं और हाथ में काले रंग का छाता पकड़ा हुआ है। वीडियो में वह खुले मैदान में किसी नदी के किनारे खड़ी दिखाई देती हैं और पंजाबी गाने की धुन पर अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए वाइब करती नजर आती हैं। शहनाज की कातिलाना अदाएं और सहज मुस्कान इस वीडियो को और खास बना रही हैं। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई। कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। फैंस कमेंट्स के जरिए अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं और उनके अंदाज की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शहनाज कनाडा में भी थोड़ी गर्मी भेज दें, क्योंकि वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस को उन पर गर्व है। गौरतलब है कि शहनाज गिल को असली पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 13 से मिली थी। इस शो में उनके चुलबुले स्वभाव, सादगी और मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद उन्होंने पंजाबी और हिंदी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। शहनाज ने साल 2023 में फिल्म किसी का भाई किसी की जान के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। आज वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी बड़ी है। बता दें कि मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा है और इसी मौसम के बीच अभिनेत्री शहनाज गिल का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
