CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
एमसीबी/ 07 मार्च 2026
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंकिता सोम के निर्देशानुसार जनपद पंचायत खड़गवां के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों और श्रमिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, रोजगार सहायक, मेट तथा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और ग्रामीणों को विकसित भारत-जी राम जी (VB&G RAM G) से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं, नवीन प्रावधानों और सुविधाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए वे योजनाओं से जुड़ी जानकारी घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अपने आवास निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को योजना के नियमों, पात्रता तथा मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पक्के घर का लाभ मिल सके।
रोजगार दिवस के दौरान श्रमिकों को मनरेगा के तहत उपलब्ध रोजगार के अवसरों, मजदूरी भुगतान प्रक्रिया तथा कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इससे श्रमिकों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की इच्छा जताई। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।
