मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveरिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के...
Spread the loveविकसित भारत के संकल्प के साथ...
Spread the loveरायपुर, / केंद्रीय गृह एवं सहकारिता...
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी पार्टी ने बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल 9 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को महत्व दिया है। बता दें कि देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। नवीन पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक हैं और बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान है। पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जो राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शुमार हैं। युवा नेता शिवेश कुमार को भी बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। वहीं, शिवेश राम 2024 का लोकसभा चुनाव सासाराम से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वे कांग्रेस प्रत्याशी से हार गए थे। बीजेपी ने इस बार सवर्ण और दलित का कॉम्बिनेशन बनाया है। दोनों भाजपाई हैं। दोनों के पिता ने भी बीजेपी से लंबी राजनीति की है। यानि की पार्टी की तरफ से एक बार फिर से संगठन को तवज्जो दिया है। बीजेपी की ओर से जारी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा जाने की संभावनाएं फिलहाल कम होती दिख रही हैं। वहीं असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को मैदान में उतारा है। दोनों नेता राज्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुके हैं। असम में तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। ओडिशा से मनमोहन समल और सुजीत कुमार को बीजेपी ने टिकट दिया है। ओडिशा में बीजेपी सरकार होने से पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। वहीं भगवा पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वे भाजपा महिला मोर्चा में सक्रिय रही हैं और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। वहीं हरियाणा से संजय भाटिया को टिकट मिला है, जो प्रशासनिक पृष्ठभूमि से आते हैं और पार्टी संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। हरियाणा में भी दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।
