जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की बाउंड्री के अंदर सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग एयरपोर्ट की चंदन नगर क्षेत्र से जुड़ी बाउंड्री के भीतर भड़की, जहां करीब 500 मीटर से अधिक क्षेत्र में सूखे पेड़-पौधे और झाड़ियां धधक उठीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज लपटें आसमान तक उठने लगीं। आग की लपटें एयरपोर्ट परिसर के भीतर पेड़ों और घास तक फैल गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि सूखी घास और गर्म मौसम के चलते आग तेजी से फैली। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
