मध्य प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, 31 जिलों में बदलेगा मौसम, 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the love अगले चार दिन बदला रहेगा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
मुंबई। बॉलीवुड के संगीत निर्माता बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सेट पर देश की अग्रणी प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल से मुलाकात करते नजर आए। वीडियो में बादशाह, लंदन के प्रतिष्ठित एरिना द ओ2 में अपने पहले सोलो कॉन्सर्ट को लेकर अपनी घबराहट व्यक्त करते हुए श्रेया से आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। वीडियो में बादशाह कहते हैं, “मैं जिंदगी में पहली बार ओ2 में लाइव परफॉर्म करने जा रहा हूं। इतने बड़े एरिना में मैंने कभी सोलो परफॉर्म नहीं किया, इसलिए बहुत नर्वस हूं।” इस पर श्रेया मुस्कुराते हुए उनका मनोबल बढ़ाती हैं और कहती हैं, “तुम शानदार हो, तुम्हें किसी टिप्स की जरूरत नहीं है। तुम कमाल करोगे।” इसके बाद बादशाह जब आशीर्वाद मांगते हैं, तो श्रेया आगे कहती हैं, “बादशाह ओ2 में आ रहे हैं और सबको वहां होना चाहिए। उनकी स्टेज पर एनर्जी अलग ही लेवल की होती है। वह लीक से हटकर सोचते हैं और उनकी हर प्रस्तुति यूनिक होती है। ब्लॉकबस्टर गानों का बादशाह है ये, पार्टी तो यहीं से शुरू होगी।” वी में दोनों कलाकारों की दोस्ती और आपसी सम्मान साफ झलकता है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स बादशाह की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए बादशाह ने कैप्शन में लिखा, “मैंने आशीर्वाद मांगा और उन्होंने मुझे विश्वास दिया। जैसे-जैसे हम अपने पहले ओ2 कॉन्सर्ट के करीब पहुंच रहे हैं, मैं उनके इन शब्दों को अपने साथ मंच पर ले जाऊंगा और दर्शकों को अपना सब कुछ दूंगा।” उन्होंने फैन्स से 22 मार्च को ओ2 लंदन में होने वाले अपने सोलो कॉन्सर्ट का हिस्सा बनने की अपील भी की और लिखा, “आइए और देखिए कि हम क्या तैयार कर रहे हैं।” बादशाह हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी संगीत के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 2006 में यो यो हनी सिंह के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बॉलीवुड के शीर्ष संगीत निर्माताओं में गिने जाते हैं।
