नलखेड़ा: कुएं में मिले महिला और तीन वर्षीय बेटे के शव, ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
Spread the loveSpread the love
Spread the loveSpread the love
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
उत्तर बस्तर कांकेर, 26 फरवरी 2026
जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम चौगेल कैंप में आत्मसमर्पित 40 महिला एवं पुरुष माओवादियों को ड्राइविंग, सिलाई, काष्ठशिल्प इलेक्ट्रिशियन के साथ-साथ कृषि आधारित आजीविका पर कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि समाज की मुख्यधारा में लौटने के बाद वे रोजगार से जुड़ सकें और आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन-यापन कर सकंे। इसी कड़ी में कृषि विभाग द्वारा कृषि क्षेत्र में आजीविका के साधन के उद्देश्य से 25 से 27 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आत्मसमर्पित माओवादियों को दिया जा रहा है।
उप संचालक कृषि जितेंद्र कोमरा ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि कृषि विभाग में संचालित विभिन्न रोजगारमूलक योजना जैसे राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, कृषक उन्नत्ति योजना, बीज उत्पादन योजना, कृषि यंत्र उपकरण, एग्रीकल्चर सब मिशन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, लाभकारी फसलें दलहन, तिलहन, रागी, कोदो, कुटकी एवं मक्का की आधुनिक खेती शामिल है। इसी प्रकार सब्जी उत्पादन, फूलों की खेती, पशुपालन विभाग अंतर्गत मुर्गी पालन, शूकर पालन, बकरी पालन, दुग्ध व्यवसाय, मछलीपालन इत्यादि आजीविकामूलक गतिविधियां शामिल हैं।
