एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveमुंबई, आज के समय में, ग्राहकों...
Spread the loveद पार्क इंदौर के एपिसेंटर में...
Spread the love ‘GEN-Z Charcha’ का आयोजनइंदोरीएक्स (IndoriX),...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 फरवरी 2026
जिले में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा 9 मार्च से 16 मार्च दोपहर 1 बजे से अपरंह 4ः15 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त संशोधित समय सारणी के अनुसार 9 मार्च सोमवार को कक्षा 9वीं का हिन्दी विषय और कक्षा 11वीं का अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसी तरह 10 मार्च मंगलवार को 9वीं का अंग्रेजी और 11वीं का हिन्दी, 11 मार्च बुधवार को 9वीं का संस्कृत और 11वीं का इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, भौतिक शास्त्र, 12 मार्च गुरुवार को 9वीं का विज्ञान और 11वीं का राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, रासायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, 13 मार्च शुक्रवार को 9वीं का सामाजिक विज्ञान और 11वीं का गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व, पशु पालन दुग्ध प्रौद्योगिकी मतस्य एवं कुक्कुट पालन, 14 मार्च शनिवार को 9वीं का गणित और 11वीं का भूगोल तथा 16 मार्च को सोमवार को दोनो कक्षाओं के समस्त व्यावसायिक विषय की परीक्षा होगी। समय सारणी के अनुसार परीक्षार्थी का स्थान ग्रहण दोपहर 1 बजे, उत्तर पुस्तिका वितरण दोपहर 1.5 बजे, अध्ययन हेतु प्रश्न पत्र वितरण दोपहर 1.10 बजे और उत्तर लेखन कार्य दोपहर 1.15 बजे से 4.15 बजे तक निर्धारित है।
