CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज...
Spread the loveरायपुर। सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड...
Spread the love00 मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में...
टीकमगढ़ । भाजपा की फायरब्रांड नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री की बहू एवं भतीजे को बम से उड़ाने की खबर सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। इतना ही नहीं फेसबुक पर मिली इस धमकी के बाद दो अज्ञात लोग उनके बंगले पर पहुंचे और धमकी दी। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू श्रीमती उमिता-राहुल लोधी टीकमगढ़ जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्होंने शिकायत में बताया है कि बीती 21 तारीख को उन्होंने फेसबुक पर कोई पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर 22 फरवरी की रात किसी जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा की आईडी से धमकाने वाला कमेंट आया। इस कमेंट में उन्हें और उनके पति पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने एवं बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अमिता-राहुल सिंह ने इस कमेंट के स्क्रीनशॉट को सुरक्षित किया। फिर इसी रात 11 बजे के लगभग देहात थाना अंतर्गत स्थित उनके बंगले पर दो अज्ञात युवक चेहरा ढक्कर पहुंचे। उन्होंने छज्जे से इन दोनों को देखा। देखते ही इन दोनों अज्ञात ने जिला पंचायत अध्यक्ष को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यह देख उनके द्वारा शोर मचाया गया तो अमर सिंह मौके पर पहुंचे तब तक यह अज्ञात वहां से भाग गए। दोनों युवकों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी उन्होंने अपने पति राहुल सिंह लोधी को दी। फिर अगले दिन देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोनों अज्ञात के खिलाफ धारा 296(बी), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी कैमरो की छानबीन जारी है। इतना ही नहीं जिस आईडी से धमकी आई है उस आईडी की छानबीन करने में साइबर पुलिस जुट गई है।
