CG राज्योत्सव में दिखेगा सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर...
Spread the loveरायपुर.छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर...
Spread the loveसुशासन और पारदर्शिता के साथ हर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का...
रायपुर, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 06 करोड़ 75 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। स्वीकृत योजना के कार्यों में विकासखण्ड-तखतपुर अंतर्गत लोहराघाट व्यपवर्तन योजना के शीर्ष कार्य के जीर्णोंद्धार एवं शेष नहर लाईनिंग कार्य के लिए 4 करोड़ 23 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर योजना की रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1539 हेक्टेयर में 105 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 62 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सहित कुल 1601 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
जल संसाधन विभाग द्वारा बिलासपुर के विकासखण्ड¬-तखतपुर के अंतर्गत फुलवारी जलाशय के जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग एवं मरम्मत कार्य के लिए 02 करोड़ 52 लाख 79 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। योजना के प्रस्तावित कार्य हो जाने पर रूपांकित क्षेत्र में 826 हेक्टेयर में 97 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 12 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 838 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
