ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, इतने नए जजों की नियुक्ति को मिली मंजूरी…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
Spread the love उड़ते कबूतर और फीनिक्स प्राइड...
डिजिटल प्रशासन एवं सुशासन की ओर तेज कदम
जगदलपुर, 20 फरवरी 2026
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आईगॉट कर्मयोगी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकारियों की प्रशासनिक क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला की अध्यक्षता कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह द्वारा की गई। राज्य स्तर से विशेष मार्गदर्शन हेतु अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं नोडल अधिकारी आईगॉट कर्मयोगी अंजू सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत, व्यावहारिक एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में कलेक्टर बस्तर श्री आकाश छिकारा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन सहित जिले के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।
पंचम सोपान पूर्ण-राज्यव्यापी क्षमता निर्माण का नया अध्याय प्रारंभ
बस्तर संभाग में आयोजित यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के पाँचों संभागों में संचालित श्रृंखला का पंचम एवं समापन सोपान रहा। इसके साथ ही राज्य स्तर पर संभागीय प्रशिक्षण चरण पूर्ण हुआ तथा अब यह पहल जिला स्तर पर संरचित एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन के अगले चरण में प्रवेश कर रही है।
संभागीय प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त मार्गदर्शन, मॉड्यूल संरचना एवं क्रियान्वयन रणनीति को आधार बनाकर अब प्रत्येक जिले में कलेक्टर के नेतृत्व में चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आईगॉट प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने, भूमिका-आधारित एवं विभागीय पाठ्यक्रमों का चयन करने, उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा प्रत्येक कोर्स पूर्ण होने पर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।
