*हिंदू वीर यश राठौड़ 10 दिन की दंडवत यात्रा कर झाबुआ पहुंचकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*
*सनातन धर्म सनातन समाजजनों उक्त यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने कि करी अपील,,,,यश राठौड़*
थांदला से विवेक दास माधव एक्सप्रेस
थांदला बिरसा गंगा गौ सेवा संस्था के यश राठौड़ एवं उनकी धर्मरक्षक टीम थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर से 13 फरवरी से दंडवत यात्रा थांदला से
थांदला रोड उदयगढ़, मेघनगर होती हुई 22 फरवरी को झाबुआ जिला मुख्यालय पहुंचेगी। उक्त दंडवत यात्रा सात सूत्री मांगों को लेकर है जिसमें
(1) गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाने,
(2) गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाने,
(3) गौशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटित कि जाना चाहिए,
(4) औद्योगिक क्षेत्र में जनजाति समाज को रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाए ताकि पलायन रुक सके
(5) बलात्कार करने वाले अपराधी की सजा का प्रावधान बनाए जाने,
(6) जैन संत-सतियाजी के विहार के समय रात्रि के समय विश्राम स्थलों पर पुलिस गश्ती व सुरक्षा प्रदान करना,
(7) धर्मातंरण के खिलाफ कठोर कानून बनाने जाने की मांग को लेकर उक्त दंडवत यात्रा निकाली है। यह कि उक्त दंडवत यात्रा 10 दिन तक चलेगी रास्ते में ग्रामीणों द्वारा उनके विश्राम एवं भोजन व्यवस्था की जा रही है वहीं कांग्रेस एवं भाजपा के जनप्रतिनिधि द्वारा भी स्वागत वंदन अभिनंदन किया जा रहा है 22 फरवरी को कलेक्टोरेट पहुंचकर यश राठौड़ अपने साथियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यश राठौड़ ने सनातन समाजजनों से उक्त यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है जय श्री राम।
