नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveरायपुर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ...
Spread the loveन्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल ने जीता...
Spread the loveरायपुर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति...
रायपुर, 19 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड पुसौर के अंतर्गत केलो परियोजना की दो वितरक नहरों के कार्यों के लिए 6 करोड़ 4 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों के टेंगापाली वितरक नहर के आर.डी. 600 मीटर से 1200 मीटर तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 67 लाख 87 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूरा हो जाने पर रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 885 हेक्टेयर में 261 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। केलो परियोजना की शारदा वितरक नहर के आर.डी. 5000 मीटर से 8340 मीटर तक सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य हेतु दो करोड़ 36 लाख 58 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के अंतर्गत रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 1267 हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
क्रमांक-8897/चौधरी
