ग्वाला कॉलोनी में गरबा स्थल का भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्रि गरबा महोत्सव
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveइंदौर, । खंडवा रोड स्थित टपाल...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
दिल्ली, समेत कई राज्यों में छाया रहा कोहरा, यूपी में कोहरे से कई वाहन टकराए
नई दिल्ली,। उत्तरी इलाकों में फिर सर्दी लौट आई है। सुबह दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के चार, मध्य प्रदेश के पांच, पंजाब के चार, हरियाणा के तीन जिलों और राजस्थान, बिहार के एक-एक जिले में साथ ही दिल्ली में शनिवार सुबह का तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच रहा। हालांकि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत, नेपाल, चीन बॉर्डर के पास तापमान माइनस 35 डिग्री रहा। यहां सर्दी इतनी है कि कुछ देर बाहर रहने पर आंखों में पानी जम जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कालापानी इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवान स्पेशल ग्लास लगाकर चीन बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। 23 जनवरी के बाद हुई भारी बर्फबारी से नलों और प्राकृतिक स्रोतों का पानी जम गया है। जवानों को पीने और खाना बनाने के लिए बर्फ को पिघलाना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी के 40 दिन का फेज जिसे चिल्लई कलां कहते हैं। वह 30 जनवरी को खत्म हो गया। इससे जम्मू-कश्मीर में कई इलाकों में रात के मिनिमम टेम्परेचर में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को श्रीनगर का तापमान 0डिग्री से बढ़कर 1.30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ये गुरुवार रात को माइनस 0.6 था। इधर यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, गाजियाबाद समेत 30 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सुबह 6 बजे नंगली गेट के पास 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कोहरे की वजह से चार पिकअप, पांच कार और दो ट्रक आपस में टकरा गए। 1 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा छा सकता है। वहीं 2 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश हो सकती है।
