यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...

रायपुर, 25 जनवरी 2026

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति प्रतिबद्धता तथा देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में यहां भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सभी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपने दायित्वों के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
संचालनालय परिसर में आयोजित समारोह में संचालक श्री संजीव कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से मतदान दिवस की शपथ ली। शपथ के माध्यम से उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम ने मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को और मजबूत करने का संदेश दिया।
