गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
Spread the loveछत्तीसगढ़।: आज रविवार, 8 नवंबर को...
कोंडागांव, 23 जनवरी 2026
जिले में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता को लेकर ‘जिन्दगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ थाीम पर ’हेलमेट बैंक’ पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत में ही हेलमेट उपलब्ध रहेगा अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा करेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत की हेलमेट बैंक में जमा करेगा, ताकी अन्य लोग भी इसका उपयोग कर सकें। ग्रामीणजनों में यातायात सुरक्षा संबंधित जागरूकता लाने एवं हेलमेट का उपयोग के प्रेरित करने के लिए यह महत्पूर्ण पहल है। इस पहल के तहत माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अनंतपुर में गुरूवार को हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया गया है। हेलमेट बैंक से प्रति दिन 10 रूपए की दर जरूरतमंद व्यक्तियों को यात्रा हेतु हेलमेट दिया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम रहीं। इसी प्रकार जनपद उपाध्यक्ष श्री बैसाखु राम कोर्राम, ग्राम पंचायत अनंतपुर सरपंच श्री विक्रम मंडावी, उपसरपंच श्री सनत राम यादव, जनपद सदस्य श्रीमती नीलिमा प्रभाकर, श्रीमती सियाबती मंडावी ग्राम सभा अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल प्रभाकर एवं पंच गण उपस्थित रहें।
