मातृ-शिशु अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर मरीजों को ड्रिप लगाने का आरोप, वीडियो वायरल
Spread the loveरायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का...
Spread the loveरायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का...
Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय...
Spread the loveगंगरेल के द्वीप से आकार ले...
प्रयागराज,। संगम नगरी में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरा। तकनीकी खराबी के कारण हुए इस हादसे ने सबको दहला दिया, लेकिन राहत की बात यह है कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने आसमान में विमान को अजीब तरह से लड़खड़ाते देखा। अगले ही पल विमान से दो पैराशूट खुलते दिखाई दिए और दोनों पायलट विमान गिरने से पहले ही हवा में तैरने लगे। जैसे ही विमान तालाब के बीचों-बीच जोरदार धमाके के साथ गिरा, वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। तालाब में पानी होने की वजह से विमान में आग नहीं लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालाब किनारे रेलवे पटरी पर खड़े लोगों ने देखा कि दोनों पायलट पानी में सुरक्षित उतर गए और हाथ से इशारे कर मदद मांग रहे हैं। यह देखते ही लोग तालाब में कूद पड़े। युवाओं ने तैरकर पायलटों को अपने कंधों पर बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि विमान संगम की दिशा से आ रहा था और अचानक उसमें गड़बड़ी दिखने लगी। देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सेना का हेलीकॉप्टर और पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई। डीसीपी सिटी के मुताबिक दोनों पायलटों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सेना की टीम एयरक्राफ्ट को तालाब से बाहर निकालने और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अभी घटना का कारण पता नहीं चला है। सेना की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है, अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि यह एयरक्राफ्ट सेना का है या प्राइवेट।
