Aaj ka Panchang 5 November 2026: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी...
Spread the loveAaj ka Rashifal 05 November 2026:...
Spread the love00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता...
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 जनवरी 2026
आदिवासी विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुकुल बालक क्रीड़ा परिसर, पेण्ड्रारोड में पाँच दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 21 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी खेलों का विशेष प्रशिक्षण अनुभवी खेल विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित कोचर्स द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रतिदिन कुल 4 घंटे 30 मिनट का होगा, जिसमें प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक अभ्यास कराया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आदिवासी विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को शारीरिक दक्षता, तकनीकी कौशल एवं अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
