जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
मुंबई । बॉलीवुड की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जुनैद खान और साई पल्लवी की बहुप्रतीक्षित इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान सुनील पांडे ने संभाली है। टीजर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि इसके जरिए साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं। टीजर की शुरुआत बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ होती है। जुनैद खान और साई पल्लवी एक-दूसरे को आईने में देखते नजर आते हैं। जुनैद का किरदार साई पल्लवी से कहता है कि उनकी मुस्कुराहट उसे बहुत पसंद है और वह उनका दिल जीत पाएगा या नहीं, यह उसे खुद भी नहीं पता। इसके बाद दोनों के बीच पनपते रिश्ते की झलक दिखाई जाती है, जहां वे बर्फीली वादियों में साथ समय बिताते हुए खुश नजर आते हैं। रोमांटिक पलों के बीच अचानक कहानी में मोड़ आता है और यह एहसास होता है कि सब कुछ किसी सपने जैसा था। इस भावनात्मक उतार-चढ़ाव ने टीजर को और भी असरदार बना दिया है। टीजर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने साई पल्लवी को पहली बार हिंदी में संवाद बोलते सुनकर खुशी जताई है और उनके अभिनय की तारीफ की है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि इस फिल्म में जुनैद खान की एक्टिंग पहले से बेहतर लग रही है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि जुनैद को रोमांटिक किरदारों के बजाय अलग तरह के रोल्स में आजमाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि जुनैद खान की पिछली फिल्म ‘लवयापा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। उस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर नजर आई थीं, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में ‘एक दिन’ जुनैद के करियर के लिए एक अहम प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘एक दिन’ दरअसल थाई फिल्म ‘वन डे’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
