CG : गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveधमतरी। देशभर में जहां कार्तिक अमावस्या...
Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी...
ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी
महासमुंद, 18 जनवरी 2026
जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की सुविधा के संबंध में जागरूक करने हेतु 16 जनवरी को ग्राम लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही द्वारा पंचायत सभागृह में आयोजित शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से भी अवगत कराया। शिविर के दौरान ग्राम लाफिन खुर्द की सरपंच श्रीमती जानकी साहू तथा ग्राम मचेवा की सरपंच श्रीमती प्रमिला संजय ध्रुव ने उपभोक्ताओं को वर्तमान समय में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य श्री गिरी श्रीवास्तव एवं श्रीमती टी. दुर्गा ज्योति राव द्वारा उपभोक्ता की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं आयोग के डी.एम.ए. युवराज साहू ने ई-फाइलिंग से संबंधित तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत न्यायालय तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द से पंचायत सचिव श्रीमती माधुरी चौहान एवं ग्राम पंचायत मचेवा से पंचायत सचिव श्री बंसी पटेल, उपसरपंच जितेन्द्र कुमार साहू, कर्मचारी श्री सती मेनन एवं देव प्रसाद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
