ऑडी इंडिया ने लॉन्च की ऑल-न्यू ऑडी Q3
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love मुंबई,21अक्टूबर 2026: जर्मनी की लग्जरी...
Spread the love ई-कॉमर्स डिलीवरी पर जीएसटी को...
Spread the love *पूज्य मोरारी बापू की पावन...
मुंबई । छोटे परदे पर अंगूरी भाभी के किरदार को पहली बार पहचान दिलाने वाली शिल्पा शिंदे की करीब दस साल बाद ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ में वापसी होने की चर्चा चल रही है। अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के हालिया बयान कि अंगूरी भाभी हमेशा से वही रही हैं और वह अपनी तुलना किसी से नहीं करतीं, को लेकर सोशल मीडिया से लेकर मनोरंजन जगत तक अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी मुद्दे पर अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपनी राय रखते हुए संतुलित और स्पष्ट नजरिया पेश किया है। एक साक्षात्कार के दौरान रश्मि देसाई ने कहा कि शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं और दोनों ने अपने-अपने दौर में अंगूरी भाभी के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। उनके मुताबिक, किसी भी किरदार को निभाने का हर कलाकार का अपना अंदाज और मेहनत होती है, ऐसे में तुलना करना सही नहीं है। रश्मि ने कहा कि अभिनय एक व्यक्तिगत कला है और हर कलाकार अपने अनुभव और समझ के साथ किरदार को अलग रंग देता है। रश्मि देसाई ने यह भी कहा कि शिल्पा शिंदे एक वरिष्ठ और अनुभवी अभिनेत्री हैं, इसलिए उनके बयान को गलत संदर्भ में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार की पहचान उसके काम और समर्पण से बनती है, न कि तुलना से। शिल्पा का बयान उनके आत्मविश्वास और उनके लंबे करियर का प्रतिबिंब है, जिसे नकारात्मक रूप से लेने की जरूरत नहीं है। रश्मि ने शिल्पा के व्यक्तित्व पर बात करते हुए कहा कि वह हमेशा से बेबाक रही हैं और जो महसूस करती हैं, उसे खुलकर कहती हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिल्पा ने कभी शो छोड़ने की इच्छा नहीं जताई थी और अब जब वह दोबारा इस किरदार में लौटी हैं, तो यह उनके लिए घर वापसी जैसा है। दर्शकों को इस वापसी को सकारात्मक रूप में लेना चाहिए और इस किरदार की पूरी यात्रा का सम्मान करना चाहिए। इसके साथ ही रश्मि देसाई ने शुभांगी अत्रे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि शुभांगी ने भी अंगूरी भाभी के किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाया और अपने समय में दर्शकों को खूब हंसाया। रश्मि के अनुसार, दोनों कलाकारों ने अपने-अपने हिस्से का योगदान दिया है और किसी एक को कम या ज्यादा आंकना ठीक नहीं है।
