Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
*आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ के टीज़र में साई पल्लवी और जुनैद खान की केमिस्ट्री देख नेटिज़न्स ने दिया जबरदस्त रिएक्शन*
आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ का टीज़र अब रिलीज़ हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी की झलक दिखाता यह टीज़र साई पल्लवी और जुनैद खान की क्यूट, लवली और फ्रेश जोड़ी के साथ लोगों का दिल जीत रहा है। पोस्टर के बाद से ही एक्साइटमेंट हाई थी, और अब टीज़र ने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए फैंस को इंप्रेस कर दिया है।
सर्दियों की बर्फीली खूबसूरती के बीच सेट ‘एक दिन’ का टीज़र दिल को छू लेने वाले डायलॉग्स के साथ शुरू होता है और अपनी सुकून देने वाली, मीठी धुनों के जरिए प्यार का एहसास और गहरा कर देता है। साई पल्लवी और जुनैद खान की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर नेटिज़न्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीज़र एक ऐसी लव स्टोरी का वादा करता है जो आज के बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलती है और बड़े पर्दे पर उस खोए हुए रोमांटिक फील को वापस लाने का संकेत देता है।
साउथ सिनेमा की क्वीन साई पल्लवी, जो अपनी मोस्ट-अवेटेड हिंदी डेब्यू कर रही हैं, टीज़र में अपने सिग्नेचर ग्रेस, गहराई और सादगी के साथ नजर आती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं जुनैद खान पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एक नए इमोशनल ज़ोन में दिखते हैं और उनका नैचुरल चार्म फैंस को काफी इम्प्रेस कर रहा है। उनकी परफॉर्मेंस में मौजूद सॉफ्ट सी मासूमियत इस रोमांस को रियल फील देती है, और दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी पहली ही झलक में फ्रेश और जादुई लगती है।
‘एक दिन’ के साथ आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर से साथ आए हैं। इससे पहले यह आइकॉनिक जोड़ी कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू… या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। इस रीयूनियन को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है, जो फिल्म को लेकर बज़ और एक्साइटमेंट को और बढ़ा रहा है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
