24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
उत्तर बस्तर कांकेर, 16 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते आकाशीय बिजली गिरने एवं तालाब में डूबने से मृत्यु होने के दो प्रकरण में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कांकेर तहसील के ग्राम पुसवाड़ा निवासी 41 वर्षीय श्रीमती सकन बाई नेताम की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित ममता और दीपक के लिए चार लाख रूपए तथा ग्राम किरगोली निवासी 03 वर्षीय कु. नित्या उसेंडी की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता टेश्वर और श्रीमती रेवती के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।
