नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
उत्तर बस्तर कांकेर 14 जनवरी 2026
विकासखण्ड स्तरीय बस्तर पंडुम का ग्राम पंचायत मांदरी के आश्रित ग्राम साल्हेभाट में शुक्रवार 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, कला एवं जनजीवन की झलक देखने को मिलेगी। जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम होंगे, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े द्वारा की जाएगी।
इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष, श्रीमती तारा ठाकुर, नगर पालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, जिला पंचायत सदस्य सुश्री मृदुला भास्कर, जनपद पंचायत कांकेर उपाध्यक्ष श्रीमती तारूणी ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक और आदिवासी समाज के प्रमुखजन तथा मांझी, चालकी, गांयता, पुजारी व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहेंगे।
