कोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद का शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए चयन
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveकोंडागांव के ढोकरा शिल्पकार बन्नूराम बैद...
Spread the loveडॉ. रमन सिंह – सादगी से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति ग्रामीणों को किया गया जागरूक
बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2026
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड बलौदाबाजार में जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम पंचायत सेम्हाराडीह में ‘जल अर्पण दिवस’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण,सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।सरपंच श्रीमती प्रमिला वर्मा ने कहा कि जल अर्पण दिवस हमारे गाँव के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हमें अपनी जल आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयं लेने का अवसर मिला है। जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुँचाना तभी संभव है जब हम सभी मिलकर जल संरक्षण, रखरखाव और सही उपयोग के लिए सतत प्रयास करेंगे। जिला समन्वयक मनोज कुमार राठौड़ एवं राजकुमार कोसले ने जल जीवन मिशन एवं जल संरक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ग्राम जल स्वस्च्छता समिति के उपाध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
