अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
धमतरी, 13 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के इच्छुक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के आवेदकों से आगामी 19 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
सहायक परियोजना अधिकारी लाईवलीहुड कॉलेज ने बताया कि सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए कम से कम आठवीं पास, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन के लिए दसवीं और फील्ड टेक्नीशियन (एयर कंडीशनर) के प्रशिक्षण के लिए बारहवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक अपने साथ न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड और पासपोर्ट साईज फोटो आदि दस्तावेज लेकर सिविल कोर्ट के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
