CG Rajyotsav 2026: 2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन...
मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान फैंस के साथ खास समय बिताया। इस प्री बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका न सिर्फ अपने फैंस से दिल खोलकर बातचीत करती नजर आ रही हैं, बल्कि पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल को लेकर अपनी खुशी और उत्साह भी जाहिर करती दिख रही हैं। वीडियो में जैसे ही फिल्म ‘धुरंधर’ का नाम लिया जाता है, दीपिका का रिएक्शन देखने लायक होता है। वह खुशी से झूम उठती हैं, जिसे देखकर फैंस उनकी सादगी और सपोर्टिव नेचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने हाल में अपने फैंस के लिए एक खास मीट एंड ग्रीट इवेंट आयोजित किया था। इस दौरान उन्होंने मंच से सवाल किया कि कितने लोगों ने ‘धुरंधर’ फिल्म देखी है। सवाल सुनते ही वहां मौजूद फैंस जोर-जोर से उत्साह में चिल्लाने लगते हैं। फैंस का यह जोश देखकर दीपिका बेहद खुश नजर आती हैं और उनके चेहरे पर गर्व साफ झलकता है। इवेंट के दौरान होस्ट मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस कार्यक्रम में दूसरी फिल्मों की भी चर्चा होगी। इस पर दीपिका मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि यह सब परिवार के अंदर की ही बातें हैं, जिससे माहौल और भी हल्का-फुल्का हो जाता है। इवेंट में आगे फैंस से पूछा जाता है कि क्या उन्हें ‘धुरंधर’ पसंद आई और क्या वे ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं। इस सवाल पर भी फैंस एक सुर में हां कहते हैं। दीपिका भी बिना झिझक बताती हैं कि वह खुद भी ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फैंस को इस फिल्म के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह मार्च में रिलीज होने वाली है। यह सुनते ही वहां मौजूद फैंस का उत्साह और बढ़ जाता है। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने 18 दिसंबर को अपना जन्मदिन प्राइवेट तौर पर अपने चुनिंदा फैंस के साथ पहले ही सेलिब्रेट कर लिया था। इस खास मौके पर उन्होंने देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस को खुद इनवाइट किया, उनके लिए मुंबई आने-जाने के फ्लाइट टिकट बुक कराए और इवेंट के बाद सभी को शानदार गिफ्ट हैंपर देकर विदा किया।
