बोल नहीं सकती तो क्या हुआ, लिखकर भी रख सकती हैं अपना पक्ष; छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक...
Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में जन्मदिन की पार्टी के...
Spread the loveअम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में पुराने वाहन चलाने...
उत्तर बस्तर कांकेर, 09 जनवरी 2026
भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक 100 दिनों का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने उक्त दिवस को जिले के समस्त विद्यालयों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केन्द्रों, छात्रावासों, पुलिस थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा न्यायालयों में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स तथा उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या सहित पालन प्रतिवेदन भेजने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
