नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
भव्य भजन संध्या आज ..
में बेटा हू महाकाल का प्रसिद्ध गायक नितीन बागवान की प्रस्तुति एवं 250 से अधिक संतों का समागम
थांदला से विवेक व्यास माधव एक्सप्रेस थांदला
संतों की नगरी छोटी काशी कहे जाने वाले थांदला नगर में स्थानीय मेट्रो गार्डन पर आज भव्य भजन संध्या का आयोजन प्रसिद्ध भजन गायक नितीन बागवान की टीम द्वारा (बेटा हु महाकाल का) रात्रि 8:00 बजे से नर नारायणपुरम मेट्रो गार्डन में किया जा रहा है
दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विघ्नहर्ता बाबा गणेशजी का अभिषेक, पूजन अर्चना के पश्चात बुधवार को नगर की मातृ शक्तियों द्वारा माताजी पूजन साथ ही मां अन्नपूर्णा भंडार की पूजा अर्चना कर मंगल गीतों से भगवान का आव्हान किया गया।
आपको बता दे की आने वाले दो दिवस में पूरा नगर धर्ममय एवं भगवामय होने जा रहा है परम पूज्य रामानंदा आचार्यजी की जन्मोत्सव को लेकर स्वर्णकार समाज एवं सनातन समाज थांदला की ओर से इस दो दिवसीय भव्य आयोजन की संपूर्ण तैयारियां हो चुकी है इस आयोजन को लेकर आज से ही जिले के समीपवर्ती राजस्थान गुजरात से सनातनी धर्मावलंबियों का आना शुरू हो चुका है भव्य आयोजन को लेकर समिति के संयोजक विश्वास सोनी एवं राजीव सोनी ने एक जानकारी में बताया कि आज रात्रि तक करीब 250 संत महात्माओं का आगमन होगा तत्पश्चात दिनांक 10 को प्रातः संत महात्माओं की विशाल शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी उसके बाद संतों का आशीर्वचन के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है श्री सोनी ने सभी सनातनी समाज से करबद्ध निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में नर नारायणपुरम मेट्रो गार्डन पर पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वचन ले एवं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
