नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार ने मिलाया हाथ, भारत के सबसे बड़े महाकाव्य को डिजिटल माध्यम से दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में की नई पहल
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveनमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ और जियोहॉटस्टार...
Spread the loveसोहम शाह ने शेयर किया ‘तुम्बाड’...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष...
जम्मू। जम्मू के श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज पर नियमों की अनदेखी और उल्लंघन के आरोपों के चलते राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी है। आयोग ने कॉलेज में न्यूनतम मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद एमबीबीएस कोर्स की मंजूरी तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। जानकारी के अनुसार, एनएमसी की निरीक्षण टीम को कॉलेज में बुनियादी ढांचे, फैकल्टी की उपलब्धता, अस्पताल की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था में कई गंभीर कमियां मिलीं। इन्हीं खामियों के आधार पर आयोग ने यह कड़ा कदम उठाया है। आयोग के निर्देशानुसार, कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों को अन्य मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। छात्रों के स्थानांतरण की प्रक्रिया संबंधित प्राधिकरणों की निगरानी में पूरी की जाएगी। इस फैसले के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं, एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य है।
