धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के...
Spread the loveरायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक...
Spread the love हैदराबाद, 23 अक्टूबर । तेलंगाना...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 7 जनवरी 2026
प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी में सहभागिता हेतु जीपीएम जिले से 70 सदस्यीय दल रवाना हो गए हैं। यह जंबूरी ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे देशभर से लगभग 10 हजार रोवर-रेंजर भाग ले रहे हैं। दल को विदा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और अनुशासन, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिले से कुल 29 रोवर, 29 रेंजर एवं प्रभारी दल के सदस्यों को औपचारिक रूप से विदा किया गया।
राज्य स्तर पर जिला प्रभारी के रूप में डीओसी स्काउट डॉ. एश्ले केनेथ डगलस एवं डीओसी गाइड श्रीमती अर्चना सैमुअल मसीह के नेतृत्व में जिले की टीम जंबूरी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु रवाना हुई है।जिले से दल के प्रभारियों में श्री राम कृष्ण कश्यप, श्री विजय तिवारी, श्रीमती संगीता कैवर्त, श्रीमती गायित्री लहरे, श्रीमती मीनू देवांगन एवं सुश्री प्रियंका विश्वकर्मा शामिल हैं। सभी के मार्गदर्शन में दल सुरक्षित एवं उत्साहपूर्वक ग्राम दुधली के लिए प्रस्थान कर गया। जिले के स्काउट-गाइड परिवार एवं शिक्षा विभाग ने दल की सफल सहभागिता की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छाएं प्रेषित की हैं।
